फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से कवि सम्मेलन: इंतजार के चंद लमहों के बाद आज बहेगी काव्य की गंगा, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजन

Thu, 30 Jun 2022 10:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमर उजाला के स्थापना के 75वें वर्ष पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आज कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित है।   सम्मेलन में प्रियांशु गजेंद्र और अनामिका अंबर के साथ ही कुछ स्थानीय कवियों की रचनाएं भी सुनने को मिलेंगी। 
 
विज्ञापन
अनामिका अंबर और प्रियांशु गजेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार की घड़ियां अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। कवि सम्मेलन और श्री काशी विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन आज काशी की जनता के सामने साकार होगा। अमर उजाला की ओर से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार शाम छह बजे से देश की ख्यात कवियित्री अनामिका जैन अंबर और युवा कवि प्रियांशु गजेंद्र काव्य पाठ से काशी की देवतुल्य जनता को रससिक्त करेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला के स्थापना के 75वें वर्ष पर होने वाले कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अमर उजाला और कबीर किया मोटर्स की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि शाम छह बजे से कुछ स्थानीय कवियों की हास्य व व्यंग्य में डूबी हुई रचनाएं भी सुनने को मिलेंगी।

आयोजन को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को काशी विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। समारोह में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते लोगों से मास्क लगाकर आने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चली आऊंगी मैं सब छोड़कर आवाज दे देना...

मोहब्बत के सफर को एक हसीं आगाज दे देना, मेरा कल मुस्कुरा उठे तुम ऐसा आज दे देना, वफाएं देख लेना तुम तुम्हारी प्यार की खातिर, चली आऊंगी मैं सब छोड़कर आवाज दे देना....अनामिका जैन अंबर भी काशी की जनता के सामने काव्य पाठ करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी कविता के जरिए काशी की जनता को अपना अभिवादन भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें