फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: वाराणसी की जेल में बंद बृजेश सिंह समेत पांच ने खरीदा नामांकन पर्चा, राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर निगाहें

Fri, 04 Feb 2022 03:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 वाराणसी के विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) के लिए अधिसूचना जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदना शुरू कर दिया है। वाराणसी की सेंट्रल जेल में बंद वर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह समेत पांच लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
एमएलसी बृजेश सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई और इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय से संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अबतक वर्तमान एमएलसी बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण, उनकी पत्नी और पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह सहित पांच लोगों के नाम से चालान रसीद ली गई है। बृजेश सिंह सिंह अभी वाराणसी की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पिछली बार वह निर्दल प्रत्याशी थे। इधर, अब तक राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिसे लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गरम है। 

प्रत्याशी चयन पर टिकी निगाहें
वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में केंद्रीय जेल में निरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह को भाजपा ने समर्थन दिया था। उन्होंने सपा की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी को करीब 19 सौ मतों से पराजित किया था। निर्दलीय बृजेश कुमार सिंह को कुल 3038 वोट मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह को 1084 वोट मिले थे।
विज्ञापन


इस बार विधानसभा चुनाव के साथ हो रहे इस चुनाव में प्रत्याशियों का चयन राजनीतिक दलों के लिए चुनौती मानी जा रही है। कारण, जातीय समीकरण साधने के साथ ही सबको साधने की कवायद महत्वपूर्ण होगी।

Trending Videos

इन्होंने खरीदा नामांकन पर्चा

एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि बताया कि अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। शुक्रवार को नामांकन के लिए कुछ लोगों ने चालान रसीद खरीदी है। 
चालान रसीद लेने वालों में वर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह, उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह, लोकदल से जयराम पांडेय, लोजपा इंद्रजीत कुमार सिंह और निर्दल दिलीप आर्या का नाम शामिल है। 

भाग्यविधाता होंगे तीन जिलों के 4949 मतदाता

अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। अवकाश के दिन छोड़कर 11 फरवरी तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी तय है। मतदान तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। 

वाराणसी के अलावा चंदौली और भदोही परिक्षेत्र को समेटे स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 4949 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 फरवरी को होना है। इसकी संख्या बढ़ व घट भी सकती है।

सात मार्च को पूरा होगा एमएलसी बृजेश सिंह का कार्यकाल

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के मुताबिक, निर्वाचित सदस्य बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण का छह साल का कार्यकाल सात मार्च को पूरा हो जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची एवं मत पत्र का नमूना 16 फरवरी को तैयार कराकर उसी दिन रात्रि में ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश और प्रभारी अधिकारी (मतपत्र) द्वारा मत पत्र का नमूना निर्दिष्ट राजकीय प्रेस को प्रेषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये चुनते हैं एमएलसी

एमएलसी चुनाव का पूरा गणित - फोटो : अमर उजाला
संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य, नगर निगम के पार्षद व महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, जिला व क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, कैंटोमेंट बोर्ड के सदस्य व ग्राम पंचायत के प्रधान वोटिंग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें