वाराणसी के तुलसीपुर निवासी आशु यादव (27 वर्ष) ने बृहस्पतिवार रात विश्वसुंदरी पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव नदी किनारे मिला। एक दिन पूर्व ही परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मुकदमा भेूलूपुर थाने में दर्ज कराया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते घर में हुए विवाद के बाद दो फरवरी की रात से ही आशु गायब था। पुलिस के अनुसार मंडुवाडीह में दोस्तों के संग आशु ने पार्टी की और फिर विश्व सुंदरी पुल से कूदकर जान दे दी। डाफी टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरे में बाइक से पुल की ओर जाते हुए की तस्वीर कैद हुई।
सुबह विश्वसुंदरी पुल के पास शव उतराने की सूचना पाकर पहुंचे रमना चौकी इंचार्ज ने शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी दी। उधर, बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता शंकर लाल बेसुध हो गए और परिवार में कोहराम मच गया।
पढ़ेंः विदेश में बैठा शख्स आपत्तिजनक फोटो शेयर करने की दे रहा धमकी , पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा