फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इंवेस्टर्स समिट का आगाज, टाटा और महिंद्रा ने किया बनारस में निवेश का ऐलान

Thu, 22 Feb 2018 02:14 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी इंवेस्टर्स  समिट 2018 का आगाज हो गया।  ये पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश में इंवेस्टर्स समिट हो रहा है।  इस मौके पर पीएम मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा योगी सरकार की पूरी कैबिनेट मौजूद है। योगी सरकार की यूपी इंवेस्टर्स  समिट में देशभर के नामी-गिरामी उद्योगपतियों ने यूपी में निवेश की घोषणा की। इस दौरान करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये निवेश की घोषणा हुई। 
विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने वाराणसी में 200 करोड़ से क्लब महिंद्रा प्रॉपर्टी विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम यूपी में इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन का प्लांट लगाएंगे।

आनंद महिंद्रा ने कहा कि भले ही उनका जीवन महाराष्ट्र में बीता हो लेकिन यूपी से उनका गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मां इलाहाबाद की रहने वाली थीं और उनकी शिक्षा लखनऊ में हुई। अपनी मेहनत से वह लखनऊ के आईटी कॉलेज में इतिहास की प्रोफेसर बनीं। आज यहां बोलते हुए मुझे यह महसूस हो रहा है, जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं। 
विज्ञापन


यूपी की तुलना और लक्ष्य किसी प्रदेश के अनुसार नहीं बल्कि देश से होनी चाहिये। महिंद्रा योगीजी के यूपी विकास के प्रयासों साथ है।


टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि हम यूपी में 30 हजार क्षमता का सेंटर विकसित करेंगे। हम वाराणसी में आईटी सेंटर विकसित करेंगे। बड़ी चर्चा थी कि हम लखनऊ छोड़ रहे हैं। लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि लखनऊ में टीसीएस का सेंटर बना रहेगा और इसे और मजबूत बनाएंगे।
 
विज्ञापन

अंबानी और अडानी से भी बनारस को आस

इंवेस्टर्स समिट को संबोधित करते उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी व सुभाष चंद्रा। - फोटो : amar ujala
यूपी इंवेस्टर्स  समिट में शिरकत करने पहुंचे देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना और हम सब मिलकर इस सपने का साकार करेंगे। देश के सबसे बड़े राज्य होने के नाते यूपी के विकास से ही देश का विकास होगा।

मुझे यूपी की सेवा करने का मौका मिला है ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अंबानी ने घोषणा किया कि आने वाले तीन वर्षों में हम यूपी में 10 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। उन्होंने वादा किया कि दिसंबर 2018 तक जियो देश के हर गांव तक पहुंचेगा।

अंबानी ने कहा कि गंगा हम सबकी माता हैं। उन्होंने सरकार को भरोसा दिलाया कि नमामि गंगे परियोजना में हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे। स्वच्छ  गंगा में हमारी जो भी सहभागिता होगी, हम उस पर जरूर कार्य करेंगे। 


देश के मशहूर उद्योगपति में से एक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने यूपी में 35 हजार करोड़ निवेश की घोषणा की। इस दौरान अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप को मिशन राष्ट्र निर्माण है जो न्यू इंडिया की अवधारणा शामिल है। यूपी में हम वर्ल्ड क्लास फूड एंड एग्री पार्क बनाएंगे। यहां पर बड़ा लॉजिस्टिक पार्क भी हमारा लक्ष्य है। रोड और मेट्रो निर्माण में भी हम निवेश करेंगे।

अगले तीन वर्ष में हम यूपी में 35 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। यहां हम वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी और स्किल सेंटर भी स्थापित करेंगे। अडानी ने वाराणसी के लिए अलग से कोई घोषणा तो नहीं की लेकिन पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के काराण माना जा रहा है कि उनका कई प्रोजेक्ट वाराणसी में भी लगेगा।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि अभी तक इस समिट में एक हजार 45 एमओयू साइन हुए हैं। जिससे चार लाख 28 हजार करोड़ का निवेश आएगा और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए चार लाख 28 हजार करोड़ का बजट पेश किया है।  ये बताता है कि हम सही रास्ते पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें