फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Crisis: पैनल जलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने में लग गए 20 घंटे, आंधी-बारिश का कहर; परेशानी

Sun, 28 Sep 2025 05:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एक दिन पहले आई आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कहीं पेड़-पंडाल गिरे तो कहीं बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। दूसरी तरफ, लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
वाराणसी में बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबा गांव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शुक्रवार शाम आंधी और बारिश से कई गांवों में बिजली गुल हो गई। कहीं पैनल जल गया तो कहीं पेड़ की डाली टूट कर गिरने से तार टूट गया। बिजली निगम की ओर से जल्द आपूर्ति बहाल करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन जले पैनल को बनाने में 20 घंटे का समय लग गया जबकि 15 घंटे में टूटा तार बदला जा सका। इस वजह से गांवों में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।

विज्ञापन


गरथौली विद्युत उपकेंद्र का पैनल भी आंधी के बाद रात 8 बजे जल गया। उपकेंद्र पर फोन करने पर पता चला कि बिजली जल्द आएगी, लेकिन पैनल बन नहीं सका। गरथौली, गोलधमकवा, अजांव, कादीपुर, परानापुर, भगवतीपुर, छित्तमपुर में लोग अंधेरे में रहे। 

बिजली कटने की वजह से सबमर्सिबल नहीं चल सका। 20 घंटे बाद शनिवार शाम 4.30 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। उसी तरह उगापुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में भी लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। कछवा रोड के सेवापुरी ब्लॉक ठटरा विद्युत उपकेंद्र के रूपापुर और पूरे फीडर से जुड़े दर्जनों गांव की बिजली के तार टूटने की वजह से शुक्रवार रात 8 बजे बिजली गुल रही। 
विज्ञापन


चिरईगांव में शुक्रवार शाम करीब सात बजे आई। तेज हवा से लेढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र से छाही व जाल्हूपुर उपकेंद्रों को सप्लाई देने वाला मेन लाइन का तार टूट कर गिर गया। 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम तार सही करने में लगी रही, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शनिवार को 14 घंटे बाद सुबह 9 बजे आपूर्ति बहाल हुई।

विज्ञापन

जेनरेटर से शास्त्री अस्पताल में रात में हुई बिजली आपूर्ति
आंधी की वजह से शुक्रवार रात में लंका मैदान पर एक पोल और पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। इस वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। लंका मैदान के आसपास के इलाके में एक घंटे बाद तो बिजली आ गई। साहूपुरी से सीधे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में बिजली आपूर्ति दी जाती है।

रात 8 बजे बिजली गुल हो गई। लाख प्रयास के बाद भी रात में बिजली नहीं आई तो जेनरेटर चलाकर वार्डों में पंखे और लाइट जलाई गई। शनिवार दोपहर 17 घंटे बाद दोपहर 1 बजे आपूर्ति बहाल हुई। जेई राजीव कौशिक ने बताया कि व्यासपुर गांव के पास केबल जलने की वजह से समस्या आई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें