फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र: स्कंदमाता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, 70 हजार ने किया दर्शन; लगे मां के जयकारे

Sun, 28 Sep 2025 05:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Shardiya Navratri 2025: पुरुष श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य, व्यापार में प्रगति और जीवन में शांति की कामना के साथ मां के दरबार में माथा टेका। दर्शन को आई लालपुर की अर्चना देवी ने कहा, मां के चरणों में हाजिरी लगाकर मन को अद्भुत शांति मिली। मैंने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
देवी स्कंदमाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: ज्ञान, वैभव और मोक्ष की देवी स्कंदमाता के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस दौरान मां को केला, दूध और दूध से बनी मिठाइयां, घी का दीपक, गेंदा और पीला फूल अर्पित किया। शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर शनिवार को जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मध्य रात्रि तक 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किए।

विज्ञापन


शनिवार को भोर से ही मां बागेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर के बाहर दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। महिला श्रद्धालुओं ने चुनरी और नारियल अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की उन्नति की प्रार्थना की।

विज्ञापन

भेलूपुर निवासी राजेश गुप्ता ने बताया, हर साल पंचमी के दिन यहां दर्शन करने आता हूं। मां के आशीर्वाद से घर-परिवार और कारोबार में तरक्की मिलती है। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन-अर्चन और आरती हुई। ढोल-नगाड़ों और घंटों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं, फल-फूल और प्रसाद अर्पित कर माता से आशीर्वाद लिया। दिनभर दर्शन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान करीब 70 हजार लोगों ने स्कंदमाता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हुए। 

दर्शनार्थियों में महिला श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से रही। मंदिर समिति की ओर से जलपान व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। वहीं पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए। एसओ जैतपुरा बृजेश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में प्रवेश-निकास के लिए चार द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें