फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: नौ अक्तूबर को वाराणसी नहीं आएंगी प्रियंका गांधी, दूसरी बार बदला कार्यक्रम, जानिए अब कब होगी कांग्रेस की महारैली

Fri, 01 Oct 2021 02:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रियंका गांधी के वाराणसी आगमन के कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव किया गया है। अब वो 10 अक्तूबर को रोहनिया में महारैली को संबोधित करेंगी। पहले यह कार्यक्रम नौ अक्तूबर और उससे पहले दो अक्तूबर को प्रस्तावित था। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी आगमन की तिथि में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। अब वो नौ अक्तूबर को वाराणसी नहीं आएंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


अब वो प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद 10 अक्तूबर को करेंगी। पहले यह कार्यक्रम नौ अक्तूबर और उससे पहले दो अक्तूबर को प्रस्तावित था। दो अक्तूबर की तिथि पितृ पक्ष के कारण बदलकर नौ अक्तूबर की गई थी। मगर गुरुवार को यूपी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने जो पत्र जारी किया उसमें वाराणसी में कांग्रेस की रैली 10 अक्तूबर लिखी गई है।

कई राष्ट्रीय स्तर के नेता होंगे शामिल
कार्यक्रम तिथि में बदलाव का कारण नहीं बताया गया है। पत्र के मुताबिक, यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर 10 अक्तूबर 2021 को वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा को  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की रैली में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने नेताओं को सौंपी रैली के संबंध में जिम्मेदारी

इस पत्र के जरिए प्रदेश के समस्त कांग्रेसजनों से अपील की गई है कि वो ज्यादा से ज्यादा की संख्या में विशाल जनसभा में शामिल हों। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के वाराणसी आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकार्ताओं के द्वारा पूर्वांचल के सभी जिलों में तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी  ने वाराणसी में बैठक कर कांग्रेस की रैली के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें