फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: टीएमसी नेता ललितेशपति त्रिपाठी पर दांव लगा सकता है सपा गठबंधन, वाराणसी की इस सीट का जानें गणित

Wed, 19 Jan 2022 10:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी की दक्षिणी सीट पर मुस्लिम और बंगाली मतदाताओं की बहुलता ज्यादा है, जिस पर सपा गठबंधन की नजर टिकी हुई है। वहीं, फरवरी में ममता बनर्जी अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल रैली करेंगी।
विज्ञापन
ललितेशपति त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी पर सपा गठबंधन दांव आजमा सकता है। टीएमसी के सपा के समर्थन की घोषणा के बाद नए समीकरण बन सकते हैं। इसमें मिर्जापुर के साथ ही वाराणसी की दक्षिणी सीट पर सपा गठबंधन की निगाह है।

विज्ञापन


कारण, शहर दक्षिणी सीट पर मुस्लिम मतदाताओं के साथ ही बंगाली समाज के वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में ललितेश के ब्राह्मण चेहरे के जरिए भाजपा को चुनौती देने की रणनीति बनाई जा रही है।

दरअसल, आठ फरवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल रैली करेंगी। इसके बाद उनके वाराणसी में संयुक्त रैली की योजना है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सपा गठबंधन भाजपा को वाराणसी में घेरने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

यही कारण है कि पूर्वांचल के सियासी केंद्र वाराणसी में संयुक्त रैली के जरिए पार्टी अपना माहौल बनाने की पूरी कोशिश करेगी। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमला पति त्रिपाठी के प्रपौत्र व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारकर भाजपा के सामने चुनौती भी खड़ी करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

उधर, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व का हर निर्णय मुझे स्वीकार होगा। हमारी युवा पीढ़ी किसी लड़ाई में पीछे नहीं हटती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें