फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान: 6 जनवरी को बनारस में होगी मैराथन दौड़, विजेताओं को स्कूटी, मोबाइल और मेडल से सम्मानित करेगी कांग्रेस

Wed, 29 Dec 2021 12:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के तहत छह जनवरी को वाराणसी में मैराथन दौड़ होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में कांग्रेस द्वारा आयोजित लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के तहत कांग्रेस छह जनवरी को बनारस में मैराथन कराने जा रही है। बीएचयू सिंहद्वार से शुरू होकर रविंद्रपुरी, भेलूपुर, कमच्छा होते हुए यह मैराथन सिगरा स्थित शहीद उद्यान पर समाप्त होगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


बनारस में इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।  महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि मैराथन के लिए 30 दिसंबर को नागरी नाटक मंडली में कार्यक्रम होगा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदिता हुड्डा सहित कई अन्य नेता शामिल होंगी। वह लगभग दो हजार लड़कियों से संवाद करेंगी। साथ ही मैराथन की तैयारियों को परखेंगी।

1128 लड़कियों को पुरस्कृत करेगी कांग्रेस
मैराथन दौड़ के लिए प्रस्तावित रूट का भ्रमण भी करेंगी। प्रथम आने पर स्कूटी, द्वितीय को मोबाइल फोन, तृतीय को फिटनेस बैंड, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली लड़की को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। अभियान से कांग्रेस 1128 लड़कियों को पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन

पढ़ेंः आज वाराणसी पहुंचेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा, पांच विधानसभाओं में होगा रोड शो

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दो जनवरी को आएंगे

वाराणसी जिला और महानगर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी घर-घर जाकर लड़कियों और महिलाओं से संपर्क साध रही हैं। प्रियंका गांधी के विचारों से उन्हें अवगत करा रही हैं। अभियान से जुड़ने के लिए कांग्रेस ने टोल फ्री नंबर 9034032022 भी जारी किया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो जनवरी को काशी आ रहे हैं। वह लोहता में होने वाले कुर्मी सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे वह कुर्मी मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेंगे। इसके बाद मैराथन की तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगे।
पढ़ेंः वाराणसी में अमित शाह ने दिया भाजपा की जीत का मंत्र, विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई रणनीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें