फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up chunav 2022: भाजपा प्रत्याशी नीलरतन पर गैंगस्टर का मुकदमा, पांच सालों में अचल संपत्ति में हुई बढ़ोतरी

Fri, 18 Feb 2022 12:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा प्रत्याशी नीलरतन सिंह पटेल के पास नगद 74,570 और पत्नी के पास 83,662 रुपये हैं। पांच साल पहले भी पति-पत्नी के पास इतनी ही नगदी थी। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी नीलरतन सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी के सेवापुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलरतन सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को नामांकन किया। शपथ पत्र के अनुसार, इन पर दो मामले दर्ज हैं। एक धरना और एक गैंगेस्टर का मामला है। इनके पास 99 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पिछली बार अचल संपत्ति 77 लाख 50 हजार रुपये घोषित की थी।

विज्ञापन


पत्नी के पास 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति थी। इनकी चल संपत्ति 14 लाख 96 हजार 278 रुपये है। पत्नी की चल संपत्ति 45 लाख 96 हजार 27 रुपये है। पिछली बार चल संपत्ति 14 लाख 876 रुपये थी। पत्नी की चल संपत्ति 18 लाख 98 हजार 77 रुपये थी।

इस बार नीलरतन के पास नगद 74,570 और पत्नी के पास 83,662 रुपये हैं। पांच साल पहले भी पति और पत्नी के पास इतनी ही नगदी थी। इनके पास जेवरात नहीं है। पत्नी के पास 8.60 लाख रुपये का सोना और 28 हजार रुपये की चांदी है। पिछली बार पत्नी के पास इतने ही मूल्य के जेवर थे।  

विज्ञापन

धर्मेंद्र दीनू पर दस मुकदमे, करोड़ों के मालिक  

money new - फोटो : istock
रोहनिया विधानसभा से धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीनू ने नामांकन किया है। इन पर धोखाधड़ी, प्राणघातक हमला, हत्या की साजिश, साइबर क्राइम समेत 10 मामले लंबित हैं। इनके पास एक पिस्टल, दो नाली बंदूक है। तीन लाख रुपये नगद जबकि पत्नी के पास साढ़े तीन लाख रुपये है। इनके पास तीन गाड़ी है। 4.5 लाख रुपये का सोना है।

पत्नी के पास 16 लाख रुपये का सोना है। इनके पास एक करोड़ 10 लाख 48 हजार 119 रुपये की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 54 लाख 70 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इनके पास 15 करोड़ 23 लाख 69 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 1 करोड़ 31 लाख 45 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।

कहीं प्रत्याशी तो कहीं पत्नी के पास नहीं है अचल संपत्ति

अजगरा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमा देवी। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में  नामांकन के अंतिम दिन दाखिल पर्चे के अनुसार, किसी प्रत्याशी तो किसी की पत्नी के पास अचल संपत्ति नहीं है। उत्तरी विधानसभा से गुलेराना तबस्सुम के पास 26 लाख 20 हजार रुपये की चल संपत्ति है। पति के पास 74 हजार 913 रुपये की चल संपत्ति है। 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पति के पास 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

अजगरा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमा देवी के पास 14 लाख 55 हजार रुपये की चल संपत्ति है। पति की 23 लाख 49 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इनके पास अचल संपत्ति नहीं है। 25 लाख रुपये पति की अचल संपत्ति है। इसी प्रकार अजगरा से आशा देवी की चल संपत्ति 12 लाख 55 हजार रुपये है। पति के पास पांच हजार रुपये है। अचल संपत्ति 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन

अभय पटेल के पास दो लाख रुपये नगद

वाराणसी में जिला कचहरी पर नामांकन के अंतिम दिन सपा/अपना दल कमेरावादी संयुक्त प्रत्याशी अभय पटेल रोहनियां से नामांकन करने पहुंचे । - फोटो : अमर उजाला
रोहनिया से अपना दल कमेरावादी और सपा गठबंधन से अभय पटेल ने नामांकन किया। इनके पास दो लाख रुपये नगद है। पत्नी के पास दो लाख रुपये है। इनकी चल संपत्ति 22 लाख 34 हजार रुपये है। पत्नी की चल संपत्ति 9 लाख 87 हजार रुपये है। 32 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास अचल संपत्ति नहीं है। रोहनिया से अपना दल एस और भाजपा गठबंधन से सुनील पटेल ने नामांकन किया है। इनके पास चल संपत्ति 28 लाख रुपये है और पत्नी की 5.90 लाख रुपये है। दोनों के पास अचल संपत्ति नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें