वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठा श्रद्धालुओं का जत्था ।
- फोटो : अमर उजाला
संत रविदास जयंती के सकुशल संपन्न होने के बाद रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव वाघमारे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मंदिर के संत मनदीप दास ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंदिर में एक बैठक की। इसमें संत की जन्मस्थली के विकास और रविदासिया धर्म के प्रचार प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा की गई।
वाराणसी में सीरगोवर्धन में रविदास जयंती के बाद लौट रहे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रैदासी भक्तों को लेकर वापस पंजाब जाएगी। ज्यादातर भक्त और सेवादार अन्य ट्रेनों और बस तथा निजी वाहनों से काशी से वापस जा रहे हैं। जयंती में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु घर वापसी के पहले दुकानों से कुछ न कुछ खरीदारी करते दिखे। इनका मानना है कि ये संत रविदास की जन्मस्थली का प्रसाद है। यहां न आने वालों को प्रसाद के रूप में देते हैं। श्रद्धालु यहां से खरीदी कोई एक वस्तु को अपने पूजा घरों में रखते हैं।