फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम पर सियासी घमासान: वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने रात भर किया हंगामा, प्रेक्षक के सामने जांच के बाद माने प्रदर्शनकारी

Wed, 09 Mar 2022 11:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पहड़िया स्थित मतगणना केंद्र पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाकर शुरू हुआ सपा का जोरदार प्रदर्शन लगभग आठ घंटे बाद बुधवार अलसुबह तीन बजे के करीब खत्म हुआ। 
विज्ञापन
वाराणसी: विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं से बात करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पहड़िया स्थित मतगणना केंद्र पर मंगलवार शाम ईवीएम बदलने के आरोप के साथ शुरू सपा-सुभासपा गठबंधन समेत अन्य दलों के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन आठ घंटे तक चला। बुधवार तड़के करीब तीन बजे निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की निगरानी में सभी कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट चेक किए गए।

विज्ञापन


जांच में सभी ईवीएम डमी निकले, उसके बाद मामला शांत हुआ। जिला प्रशासन का कहना है कि 20 ईवीएम प्रशिक्षण के लिए लाए गए थे। प्रत्याशियों ने इस पर आपत्ति दर्ज की और जांच के दौरान भी अधिकारी और प्रत्याशियों में बहस होती रही।

सभी ईवीएम को खुले में टेबल पर रखकर चेक कराया गया। सभी कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की मौजूदगी में जांच की गई। सभी प्रत्याशियों के सामने जांच में वह ट्रेनिंग से संबंधित निकलीं।
विज्ञापन


सपा समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव
इस बीच पीलीकोठी-गोलगड्डा इलाके में भी सपा समर्थक सड़क पर उतर आए थे। इसकी सूचना पर पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। लाठीचार्ज और पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार रात पहड़िया मंडी में ईवीएम प्रकरण को लेकर हुए जगह-जगह बवाल और तोड़फोड़ को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

रात में ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करने को निर्देशित किया गया। वहीं कैंट स्टेशन, रोडवेज और अन्य होटलों में भी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।  

पुलिस ने विभिन्न इलाकों में चक्रमण कर लोगों से शांति की अपील की, किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को जागरूक किया गया। उधर, पुलिस की सोशल मीडिया की एक टीम भी सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने वालों की तलाश में जुट गई है।  कई लोगों के फेसबुक, ट्विटर एकाउंट को चिन्हित किया गया है जो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें