भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल में जनसभा के साथ चुनावी शंखनाद करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को बनारस में दो दिवसीय दौरे पर पिंडरा में पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रविवार को जनसभा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए बनारस पहुंच रहे हैं।
पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे।
पढ़ेंः पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती है भाजपा, सरकारी संपत्ति के साथ आरक्षण भी बेच रही सरकार- सपा एमएलसी
शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ उनकी प्रगति रिपोर्ट भी जांचेंगे। साथ ही दिव्यांग क्रिकेट समापन समारोह में शामिल होंगे। वहीं 10 अक्तूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बनारस पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी रोहनिया के जगत इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगी।