फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती, पूर्व पीएम के पैतृक आवास पर की पुष्पांजलि अर्पित

Sun, 03 Oct 2021 01:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू केंद्रीय विद्यालय में छात्रों ने बनाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बीएचयू परिसर में जयंती पर लोगों ने उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र कार्यालय परिसर में स्थापित गांधी चबूतरे पर प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला ने पुष्पांजलि अर्पित  कर बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसके साथ ही कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह सहित संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, अधिकारियों ने भी पुष्पअर्पित किया।

विज्ञापन


इसके बाद मालवीय भवन में शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर बीएचयू के लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में महात्मा गांधी, शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

स्वयंसेवकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
गांधी जयंती पर बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्लॉग रन के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते रहने का संकल्प लिया। गांधी प्रार्थना स्मृति स्थल से निकले स्वयंसेवकों को प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांधी प्रार्थना स्मृति स्थल से प्लॉग रन महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन पहुंची और वहां के बाद प्रतिभागी आई एम एस चौराहा होते हुए छात्र कल्याण अध्यक्ष कार्यालय चौराहा, भारत कला भवन, सामाजिक विज्ञान संकाय चौराहा, कला संकाय चौराहा होते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना भवन पहुंची। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक डा. बाला लखेंद्र, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कनुप्रिया सिंह, और डॉ. सुतापा दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में पुष्पांजलि अर्पित करते कुलपति प्रोफेसर आनंद त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
राम धुन से गुंजायमान हुआ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का प्रांगण
रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम...की धुन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रांगण में गुंजायमान होती रही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजनों की शृंखला से सुबह से शाम तक अनवरत जारी रही। सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रामधुन और गीता पाठ ने कार्यक्रम में विविध रंग भरे।

शनिवार को कार्यक्रम की शुरूआत गांधी जी के कमरे से हुई। गीता पाठ के बाद गांधी अध्ययन पीठ में सर्वधर्म प्रार्थना, रामधुन तथा सांस्कृतिक आयोजनों से बापू और शास्त्री जी को नमन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल और अध्यक्षता कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने की।

बीएचयू परिसर से गांधी जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से निकाली गई रैली। - फोटो : अमर उजाला
चलाया स्वच्छता अभियान, नैतिकता व स्वच्छता की ली शपथ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने नैतिकता एवं स्वच्छता की शपथ भी ली। शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर को साफ किया। एनसीसी अधिकारी आयुष कुमार ने कहा कि युवा एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए काम करें। 97 बटालियन के सी एच एम एस बी ठाकुर ने इस अवसर पर कैडेट्स को स्वच्छता के प्रति एवं राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों को बताया और उन्हें जागरूक किया।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती। - फोटो : अमर उजाला
महापुरुषों के आदर्श से लें प्रेरणा: कमिश्नर
आयुक्त सभागार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने गांधी जी व शास्त्री के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। कमिश्नर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों से सीख लेकर हम सभी अपने जीवन शैली को सरल व मृदुभाषी बनाएं।  इस अवसर पर डीडी सूचना एसके दुबे, एनआईसी के अविनाश शर्मा सहित कमिश्नरी के विभिन्न पटलों के कार्मिकों ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। संचालन एके सिंह ने किया। कर्मचारी विनोद ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री के पैत्रक आवास पर चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
महान विभूतियों के जीवन के आदर्श हमारे लिए मार्गदर्शक: डीएम
राइफल क्लब सभागार में गांधी व शास्त्री जयंती पर अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि महान विभूतियों के जीवन के आदर्श हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। इनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारना ही इसके मूल में है। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। लाल बहादुर शास्त्री के दृढ़ संकल्प ने ही स्वाभिमानी, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और देश को एक दिशा दी।  आज का भारत देश  इन महापुरुषों की प्रेरणाओं का प्रतिफल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें