फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: पूर्वांचल में भाजपा के नौ और प्रत्याशी घोषित, साधना सिंह का टिकट कटा, सुभासपा प्रमुख को टक्कर देंगे कालीचरण राजभर

Sat, 12 Feb 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी विधानसभा चुनाव में गर्माती सियासत के बीच शनिवार को भाजपा ने सातवें चरण के मतदान वाली नौ सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें दो विधायकों का टिकट काट दिया गया है।
विज्ञापन
साधना सिंह, कालीचरण राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  ने पूर्वांचल के 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से सिर्फ एक महिला को टिकट मिला है। इसमें ज्यादातर चेहरे पुराने हैं और इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। 

विज्ञापन


सूची के मुताबिक, चंदौली के मुगलसराय विधायक साधना सिंह और चकिया विधायक शारदा सिंह का टिकट कट गया है। मुगलसराय से रमेश जायसवाल को जबकि चकिया विधानसभा सीट से कैलाश खरवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं गाजीपुर के जहूराबाद से पूर्व विधायक कालीचरण राजभर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जहूराबाद से सीट से सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर लगातार दूसरी बार मैदान में हैं।  कालीचरण राजभर के प्रत्याशी घोषित होने के बाद गाजीपुर में सियासी पारा चढ़ गया है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः  पांच साल में विधायक सुरेंद्र सिंह की संपत्ति हुई दोगुनी, बलिया में अन्य प्रत्याशियों के बारे में जानिए

अब तक कुल 367 उम्मीदवारों की घोषणा

वहीं अगर अन्य प्रत्याशियों की बात करे  तो आजमगढ़ के मुबारकपुर से अरविंद जायसवाल, मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना सीट से पूनम सरोज, मऊ से अशोक सिंह, जौनपुर के मछलीशहर से मेहीलाल गोतम, सोनभद्र के घोरावल से अनिल मौर्य और ओबरा विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक एवं राज्यमंत्री संजीव गोंड को टिकट मिला है। भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए अब तक कुल 367 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

बची सीटों पर बढ़ी धुकधुकी

वाराणसी की रोहनिया, सेवापुरी के अलावा भदोही की ज्ञानपुर, गाजीपुर की सैदपुर, जमनिया, जौनपुर की बदलापुर, जफराबाद सहित कई सीटों पर दावेदारों की धुकधुकी बढ़ गई है। बची सीटों पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।
पढ़ेंः गाड़ियों, असलहों के शौकीन हैं पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनकी पत्नी, जानें कुल संपत्ति
विज्ञापन

14 फरवरी को होगा दूसरे चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को सम्पन्न हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान तीन  मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। बलिया में छठे चरण में चुनाव है। वाराणसी समेत आजमगढ़ और विंध्य मंडल के जिलों में सात मार्च को चुनाव है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें