शहर दक्षिणी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित अजीत सिंह राजमंदिर के रहने वाले हैं। वह दो बार से निर्दलीय पार्षद के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं। अजीत सिंह का कहना है कि विरासत में मिली समाज सेवा को निर्दलीय पार्षद के रूप में आगे बढ़ा रहा था। तीन माह पहले ही आम आदमी पार्टी से जुड़ाव हुआ है। जन सेवा का ही पार्टी ने बड़ा इनाम दिया है। पिंडरा विधानसभा के 90 वार्डों के राममंदिर वार्ड में बेहतर कार्य को देखते हुए पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है।
कंदवा की रहने वाली पल्लवी वर्मा अन्ना आंदोलन के बाद से ही पार्टी से जुड़ी हैं। इनको आप ने रोहनिया विधानसभा से उतारने का निर्णय लिया है। वह पार्टी की जिला कार्यकारिणी की सदस्य और रोहनिया विधानसभा की प्रभारी भी रही है।
घमहापुर, कुआरबाजार निवासी अमर सिंह पटेल एक अधिवक्ता है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी ने पिंडरा विधानसभा से टिकट देकर उनके द्वारा की गई जनसेवा का बड़ा इनाम दिया है। पार्टी की उम्मीदों पर पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमबीबीएस करने के बाद एसजीपीजीआई में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल मूल रूप से छोटालालपुर पांडेयपुर के रहने वाले हैं। डॉ. आशीष का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर ही छह महीने पहले पार्टी का दामन थामा था। चिकित्सकीय ज्ञान से समाज सेवा की बदौलत शहर उत्तरी विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।