फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार हो रहे यूपी दिवस में रंग जमाएगा काशी का बिरहा

Wed, 17 Jan 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित यूपी दिवस में गीत-संगीत की अलग-अलग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ में होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में रामलीला, कव्वाली, फरुवाही नृत्य के साथ-साथ बिरहा, धोबिया लोकनृत्य और आदिवासी नृत्य करमा की प्रस्तुतियां भी मंच पर होंगी।
विज्ञापन


इससे पहले दो दिवसीय मंडल स्तरीय की प्रतियोगिताएं भी 17 जनवरी से शुरू हो गई। इनके विजेताओं को लखनऊ में प्रस्तुति का मौका मिलेगा। इसमें संस्कृति निदेशालय की ओर से जहां बनारस को बिरहा लोकगायन मौका मिला है। 

वहीं आजमगढ़ धोबिया लोकनृत्य और मिर्जापुर मंडल की ओर से में करमा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। प्रदेश में पहली बार मनाए जाने वाले यूपी दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग तैयारी में लगा

demo
मुख्य आयोजन से पहले होने वाली जनपद/मंडलीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लखनऊ में तीन दिवसीय आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। संस्कृति निदेशालय की ओर से अलग-अलग मंडलों को अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुति का मौका मिला है।
 
इसमें हर मंडल में एक अधिकारी को प्रभारी और उनके सहयोगी अधिकारियों को सफल आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इधर बनारस में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देशन में पर्यटन विभाग तैयार में लग गया है।
 
उधर मिर्जापुर मंडल की प्रतियोगिता क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव के निर्देशन में 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से राबर्टसगंज के विंध्य महाविद्यालय में होगी। इसके लिए और प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें