फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीएचयू में भी तैयार किए जाएंगे पर्वतारोही, कोर्स के लिए यह लोग कर सकते हैं आवेदन

Wed, 17 Jan 2018 10:45 AM IST
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
पर्वतारोही - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ अब बीएचयू में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की पहल हुई है। इसके तहत अब यहां तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर पर्वतारोही भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के सहयोग से इसमें रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को सप्ताह में तीन दिन प्राथमिक जानकारी दी जाएगी। रविवार को प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा। फिलहाल, प्राइमरी और एडवांस कोर्स में क्रमश: 100 और 30 सीटें हैं।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के निर्देशन में चलने वाले प्राइमरी माउंटेनियरिंग कोर्स में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए हर सप्ताह गुरुवार से शनिवार शाम 5 से 6 बजे तक कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख को ‌होगी ‌ल‌ि‌ख‌ित परीक्षा

BHU
बीएचयू में रविवार को सुबह आठ से 10.30 बजे तक बनारस, सोनभद्र और मिर्जापुर के आसपास के इलाकों में पैदल चलने और पहाड़ों पर चढ़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खास बात यह है कि कोर्स के लिए बीएचयू के साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के 16-40 साल की आयु के छात्र-छात्राएं और कर्मचारी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

​बीएचयू के छात्र कल्याण के अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय में इस कोर्स के लिए 21 जनवरी को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों की सूची फाइनल हो जाएगी। फरवरी के पहले सप्ताह से कक्षाएं चलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें