बड़ागांव थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान एक दबंग युवक राहुल सिंह अवैध असलहा निकालकर लहराने लगा।
वाराणसी से एक झड़प की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बड़ागांव क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर झड़प हुई है। घटना स्थल से एक असलहा भी बरामद हुआ है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
बड़ागांव थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में कहा-सुनी होने लगी। इस दौरान एक युवक राहुल सिंह ने अवैध असलहा निकालकर लहराने लगा। जिसका वीडियो दूसरे पक्ष द्वारा बनाकर पुलिस को सूचना दी गई। बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।