फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: चोरी के शक में आठ साल की लड़की को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर

Wed, 15 Nov 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

डिबुलगंज निवासी लीलामति ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सभी घर में थे। तभी पड़ोस में रहने वाले अनपरा थाने में तैनात हेड मुहरिॅर सोनू दुबे आए और मेरी आठ साल की नाबालिग बेटी पर चोरी का आरोप लगाकर उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गए।
विज्ञापन
UP Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र के डिबुलगंज मे एक परिवार ने थाने में तैनात एक सिपाही और उसके परिवार पर आठ वर्षीय बालिका की पिटाई का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता के पिता को उठाकर ले गई।

विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी लीलामति ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सभी घर में थे। तभी पड़ोस में रहने वाले अनपरा थाने में तैनात हेड मुहरिॅर सोनू दुबे आए और मेरी आठ साल की नाबालिग बेटी पर चोरी का आरोप लगाकर उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की। बेटी के शरीर पर गंभीर चोट आई है। घर में घंटों रखा। घटना की सूचना 1090 पर दी। पुलिस आई लेकिन मेरे पति को थाने ले गई। इस बाबत सीओ पिपरी आशीष मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें