विवि बनने की ओर, हॉस्टल में उगी है घास
छात्रों ने कहा कि कॉलेज अब विश्वविद्यालय बनने की ओर है, लेकिन यहां के हॉस्टलों के अंदर बड़े बड़े घास के जंगल बन गए हैं। इस सत्र से कोई नया आवंटन नहीं हो रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि छात्रावास आवंटन का काम तेजी से पूरा किया जाए नहीं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
प्राचार्य ने कहा - परिचय पत्र लेकर ही आएं कॉलेज
यूपी कॉलेज की ओर से दो सूचनाएं जारी की गई हैं। इसमें बताया कि अनुशासन के नाम पर रैगिंग बर्दाश्त नहीं होगी। ये भी चेताया है कि बाहरी तत्वों के प्रलोभन में आकर भ्रमित न हों। महाविद्यालय में परिचय पत्र लेकर ही आएं। यह किसी भी समय जांचा जा सकता है।