UP College Murder Case: वाराणसी के यूपी कॉलेज में मर्डर केस के बाद सूर्य प्रताप सिंह के समर्थकों में गुस्सा आज भी कायम है। आरोपी मंजित चाैहान को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस बीच, मंजित के भाई ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 8
मुख्य आरोपी मंजीत चौहान के भाई ने साझा किया वीडियो।
- फोटो : संवाद
Varanasi News: यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के आरोप में जेल गया आरोपी मंजीत चौहान वेब सीरीज कर्ज कट्टा में स्पॉट ब्वाय के रूप में काम कर चुका था। फिल्म शूटिंग के दौरान नकली कट्टे के साथ उसने फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिस पर पुलिस ने उसे उठाया था। धमकी दी थी कि माफिया बन रहे हो। बाद में सच्चाई बताने पर उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद से लोग उसे माफिया कहकर बुलाते थे।
विज्ञापन
2 of 8
हंगामे को रोकने का प्रयास करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
मंजीत के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। मंजीत के भाई ने वीडियो में बताया कि दो साल से सूर्य और उसके दोस्त भाई को प्रताड़ित करते थे, कई बार उन पर हमले हुए और रैगिंग के नाम पर पिटाई की गई थी। जातिगत टिप्पणियां की जाती थीं। मां और बहन की गालियां दी जाती थीं।
विज्ञापन
3 of 8
गांजीपुर स्थित सूय प्रताप के घर पर बंद ताला।
- फोटो : संवाद
जातिगत टिप्पणियों और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर भाई ने यह कदम उठाया। घटना वाले दिन भी सुबह में भाई की पिटाई की गई थी, इसी आक्रोश में भाई ने गोली चलाई। वारदात के बाद मंजीत ने कचहरी में जाकर समर्पण किया था। एसओजी इस वीडियो की जांच और उसके भाई से पूछताछ की प्रक्रिया में जुटी है।
4 of 8
बंद चैनल गेट से बाहर का दृश् देखते शिक्षक।
- फोटो : संवाद
अनुज की गिरफ्तारी में जुटी क्राइम ब्रांच
छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या में नामजद अनुज सिंह की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत शिवपुर थाने की पुलिस दबिश दे रही है। आसपास के जनपदों में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अनुज के सगे संबंधियों और दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
बेटी की लाश देख बेसुध हुई मां।
- फोटो : संवाद
पुलिस और आरआरएफ तैनात, सूर्य को दी श्रद्धांजलि
यूपी कॉलेज का माहौल शांत है। हालांकि, एहतियातन पुलिस और आरआरएफ तैनात है। शांति व्यवस्था कायम होने के बाद से कॉलेज के आसपास की दुकानें भी सोमवार से खुल गईं। शाम के समय छात्र नेताओं ने बैठक कर सूर्य को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
6 of 8
हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
यूपी कॉलेज 2 दिन बंद, भारी फोर्स के बीच छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
यूपी कॉलेज में बीएससी गणित के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की मौत के तीन दिन बाद कैंडल मार्च निकाला गया। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्रों ने नारेबाजी की। सोमवार देर शाम को करीब एक घंटे तक छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सूर्य को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हत्यारे मंजीत चौहान को जल्दी सजा देने और सूर्य को न्याय दिलाने की मांग की गई। वहीं, कॉलेज को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
कॉलेज प्रशासन की ओर से 23 और 24 मार्च को अवकाश घोषित किया गया। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने कहा कि मंगलवार को यह तय किया जाएगा कि कॉलेज कब तक बंद रहेगा। सोमवार को पूरे कैंपस में सन्नाटा पसरा रहा। गेट पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे और आने-जाने वाले वाहनों की जांच करते रहे।
विज्ञापन
7 of 8
छात्रों से बातचीत करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल।
- फोटो : संवाद
छात्रा शिवांगी ने सूर्य को बचाने का किया था प्रयास
यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या की चश्मदीद छात्रा शिवांगी घटना के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई। छात्रा ने बताया कि पहली गोली सुनी तो लगा कि कहीं पटाखा छूट रहा है लेकिन तुरंत ही दूसरी गोली सुनी तो क्लास से बाहर गैलरी में निकली तो देखा कि मंजीत चौहान पिस्टल लेकर सूर्य प्रताप के सीने में गोली मार रहा था। थोड़ा आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सकी। दो गोली मारने के तुरंत बाद ही मंजीत लौटा फिर सिर में गोली मारी। घटना से पहले दो अन्य छात्रों को भी मंजीत ने असलहा लेकर दौड़ाया था। मंजीत तीन छात्रों की हत्या के फिराक में था लेकिन उसे लगा कि कहीं सूर्य भाग न जाए तो अन्य दोनों छात्रों के पीछे नहीं गया।
छात्रों के कैंडल मार्च के बीच से मंजीत का इंस्टाग्राम समर्थक हिरासत में
यूपी कॉलेज में छात्रों के कैंडल मार्च से लौटते समय छात्रों ने मंजीत के एक दोस्त को पकड़कर शिवपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूर्या के लिए भोजूबीर की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाल रहे 500 से ज्यादा छात्रों के बीच से उसे पकड़ा गया।
इस दौरान कुछ छात्र उसे देखकर भड़क उठे, लेकिन पुलिस ने उसे भीड़ से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि वह इंस्टाग्राम पर हत्यारे मंजीत के समर्थन में पोस्ट करता था। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।