फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: गुलाबबाड़ी की महफिल में 80 साल की उर्मिला के सुर, आठ साल के अर्नव की थाप ने सभी को किया मगन

Mon, 23 Mar 2026 10:22 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गुलाबबाड़ी की महफिल में रविवार को 80 साल की उर्मिला के मखमली सुरों और आठ साल के अर्नव गुप्ता के तबले की थाप ने लोगों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
1 of 5
रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी गुलाबबाड़ी की महफिल - फोटो : अमर उजाला
काशी की परंपरा में शुमार गुलाबबाड़ी की महफिल रविवार को रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और गुलाबजल की फुहार से लकदक सफेद पोशाक में पहुंचे आम-ओ-खास के तन-मन भीगते रहे। संगीत की रसधार को प्रवाह देतीं 80 साल की उर्मिला के मखमली सुरों और आठ साल के अर्नव गुप्ता के तबले की थाप ने सभी को मगन कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी गुलाबबाड़ी की महफिल - फोटो : अमर उजाला
कला प्रकाश व बनारस बीड्स की ओर से बनारसी ठाट-बाट का पर्याय गुलाबबाड़ी की सजी महफिल में गुलाब की पंखुड़ियों, गुलाबजल और इत्र की खुशबू बिखर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी गुलाबबाड़ी की महफिल - फोटो : अमर उजाला
सफेद और गुलाबी परिधान में पुरुष और महिलाएं पहुंचे थे। सभी के चेहरे से दुनियावी उठा-पटक दूर थी। संगीत महफिल की शान को और बढ़ा रहा था। 
 
4 of 5
रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी गुलाबबाड़ी की महफिल - फोटो : अमर उजाला
नाल पर पंचम, ढोलक पर पप्पू, बैंजो पर सियाराम, शहनाई पर वकिलाल तथा हारमोनियम पर प्रवीण ने संगत की। बाल कलाकार अर्नव गुप्ता ने अपने गुरु प्रीतम मिश्रा के सानिध्य में स्वतंत्र तबला वादन से सभी के दिलों पर छा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवींद्रपुरी के नीलांबर में सजी गुलाबबाड़ी की महफिल - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभ में शिल्पायन की डालिया मुखर्जी व जयन्तिका डे ने "सारी-सारी रतिया जगावे हो रामा..." से शुरुआत की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें