सीएम योगी ने दीनदयाल अस्पताल परिसर में बन रहे महिला विंग का किया निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
मल्टीलेवल पार्किंग से पर्यटकों को होगी सहूलियत
मुख्यमंत्री ने गोदौलिया चौराहे पर बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। यहां ऑडियो विजुअल सिस्टम को देखा। 19.55 करोड़ रुपये लागत से निर्मित पार्किंग में 375 वाहन आसानी से पार्क किए जा सकेंगे। इसके लिए तीन लिफ्ट लगाए गए हैं। दो लिफ्ट प्रवेश और निकासी के लिए है। जबकि एक लिफ्ट सर्विसिंग के लिए होगी। यह शहर के पहला स्मार्ट पार्किंग सिस्टम होगा। यहां पार्किंग से विश्वनाथ धाम जाने वालों को आसानी होगी।
मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर-परिसर में किया दर्शन-पूज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भ गृह में जाकर षोडशोपचार पूजन किया। पंडित श्रीकांत मिश्रा, पंडित टेक नारायण सहित कई अर्चकों ने उनका षोडशोपचार पूजन कराया। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने चुनार के लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित हो रहे मंदिर परिसर की डिजाइन को देखा। उन्होंने देखा कि भव्य प्रवेश द्वार लग रहे पत्थरों की डिजाइन अब उभरकर सामने आ रही है। इससे परिसर की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का निरीक्षण
सीएम ने जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक सेंटर का निरीक्षण किया। 186 करोड़ की लागत से शिवलिंग के आकार के सेंटर को देखा। उन्होने कहा कि यह एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है। जिसमें जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम दिखता है। सेंटर की नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान रखी थी। सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री रात साढ़े दस बजे वाराणसी एयरपोर्ट से अपने विशेष विमान से लखनऊ रवाना हो गए।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमते ही वाराणसी में पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। 20 जून तक पूरी हो चुकी 39 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेजी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वाराणसी का दौरा कर इन परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के आगमन की तिथि पर चर्चा करेंगे।
19 जुलाई से संसद का सत्र शुरू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी इससे पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं। दरअसल, जून 2021 तक 50 से ज्यादा परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और लोकार्पण का इंतजार कर रही हैं।
सीएम 25 जुलाई को विंध्य कॉरिडोर का कर सकते हैं शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को मिर्जापुर जिले के विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही परिक्रमा पथ के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संपत्तियों की खरीद व आपसी सहमति से परिपथ की जद में आने वाले निर्माणों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। मलबा हटाने का काम भी हो गया है। अब निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।