फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने का वीडियो वायरल: पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच गिरफ्तार

Mon, 05 Jul 2021 03:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बलिया में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन
पुलिस ने पांच लोगों को सपा कार्यालय से गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की ओर से राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और सपा जिलाध्यक्ष रामंगल यादव समेत कई पर एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन


साथ ही रविवार रात आनंद चौधरी के गांव कपूरी और बलिया स्थित आवास आदि पर शहर कोतवाली और फेफना पुलिस ने छापेमारी की। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को सपा कार्यालय से गिरफ्तार करने की पुष्टी की है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। 

बता दें कि गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। मंत्री उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी की तहरीर पर पुलिस ने व निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, उनके पिता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, जिपं के पूर्व सदस्य अमित यादव, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, शिवपाल यादव, दिनेश यादव, प्रेम प्रकाश यादव, विकास कुमार ओझा समेत दस नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था।

विज्ञापन

सपाइयों ने बताया उत्पीड़न ,आज रखेंगे अपनी बात

पुलिस ने रविवार को एक आरोपी के गिरफ्तार करने का भी दावा किया था। सोमवार को सपा कार्यालय से पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टी की गई है। इसमें शैलेंद्र यादव पुत्र बृजेश यादव निवासी टेबरौली थाना बांसडीह, मनीष यादव पुत्र रामजी यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड, टिंकल सिंह पुत्र स्व. रविन्द्र सिंह निवासी लिजयीपुर शहर कोतवाली, शिवपाल सिंह यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड, विकास कुमार ओझा पुत्र स्व. दिवाकर ओझा निवासी कपुरी थाना फेफना शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोप और मुकदमा पूरी तरह हास्यास्पद

एफआईआर के संबंध में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने रविवार को कहा कि आरोप और मुकदमा पूरी तरह हास्यास्पद है। आनंद चौधरी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस ने स्वयं अपनी जीप से उन्हें फेफना स्थित हमारे आवास पर छोड़ा था। ऐसे में विजय जुलूस में हमारे शामिल होने की बात पूरी तरह मनगढंत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें