इधर, आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में फूलपुर पवई और लालगंज विधानसभा सीटों पर कांग्रेसने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। फूलपुर पवई विधानसभा सीट से मोहम्मद शाहिद शादाब जबकि लालगंज सुरक्षित सीट से पुष्पा भारती को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने चार सीटों आजमगढ़ सदर, निजामाबाद, सगड़ी और मेंहनगर से प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। लेकिन अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। दो सीटों पर टिकट की घोषणा होने के साथ ही चार सीटें बची जिन पर कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषित नहीं किया गया है।
वहीं बलिया के बेल्थरा रोड से गीता गोयल और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से डॉ. अरविंद किशोर राय को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस इससे पहले बलिया के रसड़ा और बैरिया विधानसभा से महिला प्रत्याशी दे चुकी है। इसके साथ ही बांसडीह और सिंकदरपुर से प्रत्याशी घोषित हो चुका है। सिर्फ बलिया नगर, फेफना से इंतजार है।
पढ़ेंः बलिया में छठे, तो वाराणसी समेत पूर्वांचल के इन जिलों में आखिरी चरण में चुनाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट