फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election Malhani Result: मल्हनी विस पर सपा की तीसरी जीत, निर्दल धनंजय 4604 वोटों के अंतर से दी शिकस्त

Wed, 11 Nov 2020 12:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
लकी यादव, सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा उपचुनाव जीत कर समाजवादी पार्टी ने हैट्रिक लगा दी है। सपा प्रत्याशी लकी यादव ने 73468 वोट पाकर निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह को 4632 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। भाजपा और बसपा समेत 14 उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा सके। देर शाम नतीजे घोषित होने के बाद सपाजनों ने दिवाली मनाई। जमकर आतिशबाजी की और प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद दिया।

विज्ञापन



सपा नेता पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई मल्हनी सीट पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने गए। शुरुआत में धनंजय सिंह ने बढ़त ली और आठ चरण तक वह आगे रहे।  

 

सपा कार्यकर्ताओं के सात जश्न मनाते लकी यादव। - फोटो : अमर उजाला
28 राउंड तक चली मतगणना में कई उतार-चढ़ाव के बाद सपा प्रत्याशी लकी यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल  73468 वोट मिले। धनंजय सिंह ने 68836 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के मनोज सिंह 28840 वोट पाकर तीसरे और बसपा के जयप्रकाश दुबे 25180 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।

982 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। देर शाम रिटर्निंग ऑफिसर नीतिश कुमार ने जीत की घोषणा की और लकी यादव को जीत का प्रमाणपत्र दिया। सामान्य प्रेक्षक आर गिरजा, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नय्यर पूरे मतगणना की निगरानी करते रहे।

 
विज्ञापन

मल्हनी की सम्मानित जनता ने पिताजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। मेरी जीत का श्रेय मल्हनी की जनता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जाता है। पूरे चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार फोन से संपर्क में बने रहे। उन्हीं के मार्गदर्शन में ही यह चुनाव लड़ा गया। पिताजी ने अंतिम समय में बिजली,  हैंडपंप सहित कई अन्य कार्यों के लिए पत्र लिखा था। उनके अधूरे काम को पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। 
लकी यादव, निर्वाचित विधायक

मल्हनी में समीकरणों की जीत हुई है। संघर्ष हार गया है। पूरा प्रशासन मेरे पीछे लगा था। चुनाव प्रचार को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। समर्थकों के मतदान में भी बाधा पैदा की गई। पक्ष के सभी बूथों को क्रिटिकल बना दिया गया था। इन सबके बावजूद मल्हनी की जनता मेरे साथ खड़ी रही। मैं शुरू से कहता रहा कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। जनता ने मुझे असीमित प्यार दिया है। उनका मैं बहुत-बहुत आभारी हूं। उनके हर सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। 
धनंजय सिंह, निर्दल उम्मीदवार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें