फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024: वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड की नई लाइन पर अगले माह से चलेंगी ट्रेनें, 100 करोड़ का बजट जारी

Tue, 06 Feb 2024 06:43 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के 120 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य के लिए 100 करोड़ का बजट जारी हुआ है। ऐसे में अब दोहरीकरण कार्य तेजी से किया जाएगा। वहीं  दोहरीकरण व विद्युतीकरण से ट्रेनों का ट्रैक्शन नहीं बदलना होगा। 
विज्ञापन
रेलवे लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के 120.20 किमी दोहरीकरण का कार्य अगले माह के अंत तक पूरा होगा। काम को तेज गति से पूरा कराने के लिए 100 करोड़ रुपये बजट जारी हुआ है। बड़े काम में सिर्फ झूंसी स्थित गंगा में रेलवे ब्रिज पर काम बाकी है। अन्य सभी कार्यों को पूरा करा लिया गया है। वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज रेलखंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण हो चुका है। रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 150-160 तक होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अधिकारियों ने बताया कि दोहरीकरण व विद्युतीकरण से ट्रेनों का ट्रैक्शन नहीं बदलना होगा। 

विज्ञापन


वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में इस रूट के फाइनल होते ही बिना रुके ट्रेनें वाराणसी से प्रयागराज तक आवाजाही कर सकेंगी। अब तक इस रूट पर लगभग तीन घंटे का समय लगता है, लेकिन इस परियोजना के पूरा होने के बाद समय में 30 से 40 मिनट की बचत होगी। 1400 करोड़ के इस परियोजना को पूरा कराया जा रहा है, उसमें 100 करोड़ का बजट और जारी किया गया। झूंसी-दारागंज के बीच गंगा में बन रहा रेलवे पुल अंतिम चरण में है। नई तकनीक, डिजाइन से सुसज्जित नए पुल की पटरियों पर ट्रेनें रफ्तार भरेंगी।

क्या कहते हैं अधिकारी
कोशिश है कि मार्च माह में काम पूरा कर लिया जाए। कार्य को तेज गति से कराने के लिए 100 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हो गया है। वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर सिर्फ झूंसी गंगा पुल का काम बचा हुआ है। - अशोक कुमार, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें