फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2020: योगी सरकार ने पेश किया भारी-भरकम बजट, जानें पूर्वांचल के लिए क्या है खास

Tue, 18 Feb 2020 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। योगी सरकार ने पांच लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख रुपये (5,12,860.72 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम बजट पेश किया है। इसके साथ ही सरकार ने पूर्वांचल का भी विशेष ध्यान रखा है।

विज्ञापन


यूपी के बजट में वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए 180 करोड़ की व्यवस्था की गई है। काशी विश्वनाथ धाम और सुंदरीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को जोड़ने के लिए बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ के लिए 96 करोड़ की व्यवस्थी की गई है। साथ ही एक यूनिवर्सिटी भी आजमगढ़ में खोली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रमों के लिए 3000 करोड़ रुपये की व्यवस्थी की गई है। इसमे से पीडब्लूडी पूर्वांचल निधि में 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें