फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: प्रमुख चौराहे, स्टेशन और बस स्टॉप बनेंगे नो-होर्डिंग जोन

Tue, 18 Feb 2020 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ को सुंदर बनाने के लिए सभी प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप व एयरपोर्ट परिसर के आस-पास के क्षेत्र को नो-होर्डिंग जोन बनाया जाएगा। ऐसे स्थान चिह्नित कर कोई होर्डिंग नहीं लगाने दी जाएगी। सोमवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों की समीक्षा को आयोजित बैठक में डीएम अभिषेक प्रकाश ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग से किए जाने वाले विज्ञापनों के मानक भी तैयार कराए जा रहे हैं। सरकारी संपत्तियों पर कैसी होर्डिंग लगेगी, उनका क्या आकार होगा तथा कितने समय के लिए लगेगी, इसका भी पूरा निर्धारण पहले से होगा। प्राइवेट व पब्लिक संपत्ति, प्रिवेंट रूफ  टॉप, वॉल पेंटिंग, फेस टॉप, ट्री गार्ड, फ्लाईओवर, अंडरपास तथा मेट्रो रेल की संपत्ति पर विज्ञापन के मानक भी नए सिरे से तय करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया है।

ऑटो, रिक्शा से भी जो प्रचार-प्रसार किया जाता है उसके मानक भी इसमें शामिल होंगे। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों को स्पीडअप बनाने के लिए सर्वे व कार्ययोजना बनाने का काम अलग-अलग टीमें करेंगी। हर टीम में तीन सदस्य नामित होंगे। इसमे तीन टीमें सर्वे करेगी और एक कार्ययोजना बनाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

110 वार्डों को 55 जोनों में बांटा

प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य स्पीडअप बनाने को गठित टीम में नगर निगम, एलडीए के साथ जिला प्रशासन व स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में मानक के इतर मनमानी से बने स्पीड ब्रेकरों का स्थलीय सर्वे करने का कार्य भी नगर निगम, एलडीए व पीडब्ल्यूडी के स्तर पर गठित टास्क फोर्स की ओर से किया जाएगा।

इस दौरान किन स्थान पर, किस प्रकार के स्पीड ब्रेकर चाहिए और वर्तमान में मानक के इतर बने स्पीड ब्रेकरों को चिह्नित कर इन्हें हटवाने और पूरे शहर में समान माप व मानक के स्पीड ब्रेकरों को बनवाने का काम करेगी। इस कार्य के लिए शहर के 110 वार्डों को 55 जोनों में बांटा गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ एलडीए, पीडब्ल्यूडी स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें