इधर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संयोजक डॉ. विश्वनाथ दूबे का कहना है कि प्रधानाचार्यों पर मूल्यांकन के साथ ही प्रैक्टिकल की तैयारी कराने की जिम्मेदारी हैं। ऐसे में शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर यह कहा है कि प्रधानाचार्यों को मूल्यांकन कार्य से विरत किया जाए, जिससे कि प्रैक्टिकल की तैयारी सही तरीके से हो सके।