फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव परिणाम के हलफनामे पर हंगामा, एनएसयूआई नेताओं ने जारी किया चुनाव अधिकारी की बातचीत का वीडियो

Wed, 27 Apr 2022 11:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चुनाव कराने वाली एजेंसी के हेड प्रदीप शुक्ला के हस्ताक्षर से विद्यापीठ शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के नाम का एक हलफनामा और चुनाव अधिकारी से बातचीत का वीडियो जारी किया।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते एनएसयूआई के प्रत्याशी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम के तहत महामंत्री पद पर प्रत्याशियों को मिले वोट संबंधी निजी एजेंसी के हलफनामे को लेकर बुधवार को हंगामा हुआ। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चुनाव कराने वाली एजेंसी के हेड प्रदीप शुक्ला के हस्ताक्षर से विद्यापीठ शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के नाम का एक हलफनामा और चुनाव अधिकारी से बातचीत का वीडियो जारी किया।

विज्ञापन


हलफनामे में महामंत्री पद पर अभिषेक सोनकर का मत 1425 और प्रभु पटेल का मत 1426 आना लिखा है। साथ ही कुलपति के आदेश पर सभी कार्य कराए जाने का भी जिक्र था। इसके बाद एजेंसी हेड के हस्ताक्षर का ही एक दूसरा घोषणा पत्र जारी किया गया, इसमें दबाव में हस्ताक्षर की बात लिखी है।

इस मामले में काशी विद्यापीठ के पूर्व महामंत्री और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अधिवक्ता विकास सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन


शांतिभंग करने वालों पर हो रही विधिक कार्रवाई-चीफ प्रॉक्टर
इस पूरे मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल एजेंसी द्वारा स्टैम्प पेपर पर उपलब्ध कराए गए हलफनामें में यह दावा किया गया कि महामंत्री प्रत्याशी प्रभु पटेल के नेतृत्व में करीब पचास लड़के आए और जबरदस्ती लिखवाया कि चुनाव में धांधली हुई है।

विज्ञापन

इस पत्र के आलोक में सिगरा थाने में कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पत्र दिया जा चुका है। परिसर में शांति भंग करने वाले लोगों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें