फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: फॉर्म में गलती सुधारने का दो दिन मिलेगा मौका, 10वीं, 12वीं के छात्रों को होगी सहूलियत

Tue, 08 Apr 2025 05:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Board Exam: हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों के सहूलियत को देखते हुए उन्हें फॉर्म में गलती सुधारने का दो दिन मौका मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को मिली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म सहित अन्य कागजात में गलती सुधारने का एक और मौका माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दिया गया है। किसी तरह की गलती कोई अगर मिलती है तो प्रधानाचार्यों को इसे सही करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की 94,245 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब कॉपियों का मूल्यांकन खत्म हो गया है। ऐसे में परिषद की ओर से परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे गए एक पत्र में 2025 में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों में अगर कोई गलती है तो उसे सुधारने की जानकारी दी है। 

इसे भी पढ़ें; Indian Railway: आसान होगा सफर, 9 अप्रैल से चलेगी मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन; पढ़ें- पूरा शेड्यूल
विज्ञापन


विंडो 7 अप्रैल से खुल गया है। परिषद की ओर से प्रधानाचार्यों को 7 से 9 अप्रैल की शाम 6 बजे तक गलती सुधार कर संबंधित कागजात परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले यह अंतिम मौका है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़े; Jaunpur News: सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, गाड़ी खंगालने में जुटी आरपीएफ और जीआरपी की टीम

खास बात यह है कि जिस विषय से परीक्षार्थी ने परीक्षा दी है, उसी विषय को अपडेट किया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने परिषद की ओर से आदेश जारी होने के बाद सभी प्रधानाचार्यों से अनुपालन को कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें