फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में घर पर लिखी कापियां जमा करने जा रहे प्रधानाचार्य संग दो को एसटीएफ ने दबोचा

Thu, 20 Feb 2020 10:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जयनाथ इंटर कॉलेज खेमपुर में एसटीएफ ने दो लोगों को बाहर से लिखी हुई कापी के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्कूल के सामने स्थित एक घर से इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान का पेपर 27 कॉपी लिखी हुई लेकर बाहर निकल रहे थे। तभी एसटीएफ की टीम ने सादे ड्रेस में नितेश्वर पांडे एवं अनिल पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

बताते चलें कि गाजीपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को पहली पाली में सैदपुर तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर खिड़की के बाहर से नकल कराने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक एवं दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जबकि दो केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने एक-एक मुन्नाभाई को पकड़ा गया था। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर एक केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया था।
 

बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू है। आज तीसरे दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 20089 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें 1979 ने परीक्षा नहीं दी जबकि 18110 उपस्थित रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने पहली पाली में मरदह ब्लाक क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहर से सटे एवं मर्दानपुर स्थित एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक-एक सहित दो छात्रों को केंद्र व्यवस्थापकों ने पकड़ लिया। दूसरी पाली में डीआईओएस ने सैदपुर तहसील के कुछ केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने पहली पाली में मूलचंद इंटर कालेज स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। एक छात्रा की ओर से खिड़की के बाहर से नकल कराने की शिकायत करने पर उन्होंने केंद्र व्यस्थापक एवं दोनों कक्ष निरीक्षकों सुनीता और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। सैदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि डीआईओएस की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

दूसरी पाली में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने एसडीएम श्री सिंह के साथ केदारनाथ इंटर कॉलेज काआकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक कक्ष में सिटिंग प्लान पर आपत्ति जताते हुए सही सिटिंग प्लान नहीं होने की वजह से जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को पद से हटा दिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सचल दस्ते ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें