इस दिशा में भी परिषद की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। बीते सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से परीक्षा परिणाम तैयार करने के बारे में विस्तृत बातचीत कर सभी से सुझाव मांगा था। पारदर्शिता के लिहाज से अब इसके लिए अभिभावकों को भी मौका दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से सभी हितधारकों(अभिभावकों) से भी 10 जून की दोपहर दो बजे तक सुझाव देने को कहा गया है। लोग अपने सुझाव परिषद की ईमेल आईडी upboardexamination2021@gmail.com पर दे सकते हैं। बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है।