50 हजार का इनामी बदमाश विश्वास नेपाली
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, बदमाशों के जाने के बाद फोन आया और उधर से अपने को विश्वास नेपाली बताने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि 50 लाख रुपये दे दो, अन्यथा व्यापार करने लायक नहीं रहोगे।
वाराणसी की जरायम जगत में दशक भर बाद अचानक कुख्यात 50 हजार इनामी विश्वास नेपाली का नाम सुनते ही ट्रांसपोर्टर के माथे से पसीना छूटने लगा।
फौरन पुलिस अधिकारियों से ट्रांसपोर्टर ने गुहार लगाई और सुरक्षा की मांग की। इस दौरान अधिकारियों के निर्देश पर चेतगंज थाने में रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। चेतगंज इंस्पेक्टर संध्या सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
वर्ष 2001 में वाराणसी के भेलूपुर थाना में विश्वास नेपाली के खिलाफ धमकाने के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। 2001 में ही उसके खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।
जेल से जमानत पर छूटने के बाद विश्वास नेपाली अनुराग त्रिपाठी उर्फ़ अन्नू त्रिपाठी और मुन्ना बजरंगी से जुड़ गया। नेपाली के खिलाफ लूट, हत्या, अपहरण और रंगदारी मांगने के आरोप में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।