फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नकल कराने के लिए लगा दी 12वीं पास युवकों की ड्यूटी, पकड़े जाने पर नपे केंद्राध्यक्ष 

Fri, 15 Feb 2019 10:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा (up board exam) जैसे जैसे बड़े विषयों के तरफ बढ़ रही है, वैसे वैसे ही नकल माफियाओं के एक से एक कारनामे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में जहां नकल कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में गोलमाल किया गया है। 
विज्ञापन


मऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा में कसारा स्थित परमानंद इंटर कॉलेज के केंद्राध्यक्ष को हटाने की संस्तुति बेसिक शिक्षाधिकारी ओपी त्रिपाठी ने की है। उन्होंने बताया कि केंद्राध्यक्ष ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगाने में अनियमितता बरती थी।

इस दौरान नकल कराने के लिए 12वीं पास तीन युवकों की ड्यूटी लगाए थे। जांच में मामला सामने आने पर बीएसए ने तीनों कक्ष निरीक्षकों के साथ केंद्राध्यक्ष कमलेश राय को हटाने की संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती को भेज दिया। जिसके बाद डीआईओएएस ने तत्काल प्रभाव से सभी को कार्य से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना भाई पकड़ा गया

गुरुवार को सुबह की पाली में अंग्रेजी के पेपर में निरीक्षण के दौरान दधिबल इंटर कॉलेज रैनी में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक सुधीर कुमार अपने भाई रंजित के स्थान पर हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर दे रहा था। सुधीर कुमार के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दक्षिणटोला थाने की केंद्र निरीक्षक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें