परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले हुई चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा शुरू होते ही सचल दल सक्रिय रहा। पहली परीक्षा में कोई भी नकल करते या करवाते नहीं पकड़ा गया ना ही कोई प्राथमिकी दर्ज हुई। परीक्षा शुरू होने के पहले सभी केंद्रों पर छात्रों की तलाशी ली गई। पेपर 15 मिनट पहले खोला गया।
अपर सचिव और डीआईओएस ने किया केंद्रों का निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय और जिला विद्यालय निरीक्षक ने अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर सचिव ने निवेदिता शिक्षा सदन बालिक इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र कॉलेज, क्वींस इंटर कॉलेज के अलावा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने भी जगतपुर इंटर कॉलेज और दो अन्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम भी चेक किया गया। महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। बोर्ड के अपर सचिव विनोद राय और प्रधानाचार्या डॉ. आनंद प्रभा सिंह ने छात्राओं को टीका लगाकर स्वागत किया।