फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लापरवाही पर 3 जिलों को नोटिस, डीआईओएस से मांगा गया जवाब

Wed, 28 Feb 2024 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Board Exam 2024 : वाराणसी में बने कंट्रोल रूम से कई जिलों में हो रही परीक्षा की निगरानी की जा रही है। निगरानी में जौनपुर, भदोही और अंबेडकर नगर जिले के स्ट्रांग रूम में लापरवाही मिलने पर तीनों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देकर निकलते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में बने कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी में तीन जिलों में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लापरवाही मिली है। इस पर उन जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। 

विज्ञापन


जौनपुर में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं मिले हैं। जबकि भदोही और अंबेडकर नगर जिले के स्ट्रांग रूम कंट्रोल रूम में दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कुमार राय ने बताया कि इन जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को नोटिस भेजकर जांच करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें