फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा पर बड़ा अपडेट, इस बार एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा, पढ़ें

Thu, 12 Oct 2023 08:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है। फॉर्म भरने की तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर तक जिले में एक लाख से अधिक फॉर्म भरे गए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में इस बार 1,08,069 विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 51,617 और इंटरमीडिएट में 46,452 परीक्षार्थी बैठेंगे। पिछले साल की अपेक्षा हाईस्कूल में करीब दो हजार ज्यादा छात्र हैं। जबकि इंटर में करीब तीन हजार छात्र कम हुए हैं। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी।

यह भी पढ़ें- Navratri 2023: शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, इस समय को न चूकें, विजयादशमी कब?

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है। फॉर्म भरने की तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर तक जिले में एक लाख से अधिक फॉर्म भरे गए हैं। हाईस्कूल में 219 और इंटर में 3203 फॉर्म प्राइवेट भरे गए हैं। बताया कि केंद्र के निर्धारण की तैयारी चल रही है। तीनों तहसीलों में एसडीएम की निगरानी में स्कूलों के मानक की जांच हो रही है। हालांकि 30 सितंबर तक जिले के 404 विद्यालयों का जियो सर्वे हुआ था। इसमें केंद्रों की दूरी, मूलभूत सुविधाएं और विद्यालयों के डाटा पोर्टल पर भरे गए थे। अगले माह तक केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। पिछले साल जिले में 149 केंद्र बनाए गए थे। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें