फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: वाराणसी के हाईस्कूल और इंटरमीडियट टॉपर बनना चाहते हैं आईएस

Sat, 27 Jun 2020 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
up board result 2020 (दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में वाराणसी जिले के टॉप 10 मेधावियों में इस बार कुल 28 छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया। इसमें हाईस्कूल में 17 जबकि इंटरमीडिएट की टॉप टेन लिस्ट में 11 छात्र-छात्राओं के नाम हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी टॉप 10 सूची के अनुसार हाई स्कूल में श्री बलदेव इंटर कॉलेज बड़ागांव के छात्र धीरज पटेल ने 92. 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

ऑटो चालक जय प्रकाश पटेल के बेटे धीरज का सपना आगे चलकर आईएएस बनने का है। धीरज ने मैथ और हिंदी में 100 में 99-99 नंबर प्राप्त किए हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शिवचरण स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज मेंहदीगंज राजातालाब का छात्र अक्षय कुमार 87.80 प्रतिशत अंक के साथ टॉप टेन में सबसे ऊपर हैं। अक्षय ने गणित विषय मे 100 में 99 नंबर प्राप्त किया है और उसका सपना भी आगे आईएएस बनने का है और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।




मेधावियों में छात्र-छात्राओं की बात करें तो हाईस्कूल के टॉप टेन में सर्वाधिक 9 छात्राओं और 8 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि इंटरमीडिएट के टॉप टेन के कुल 11 में 6 छात्राएं और 5 छात्र शामिल हैं। 18 फरवरी से छह मार्च तक हुई परीक्षा में इस बार जिले में 142 केन्द्रों पर परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,08623 में से 1,02308 ने परीक्षा दी जबकि इसमें कुल 83 932 छात्र परीक्षा में पास हुए।

विज्ञापन

छात्र अक्षय कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
हाईस्कूल में 85.72 प्रतिशत और  इंटरमीडिएट में 77.93 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

एक नजर में हाईस्कूल का आंकड़ा
पंजीकृत- 57,694
परीक्षा में शामिल- 53,940
परीक्षा में उत्तीर्ण- 46,238
पास प्रतिशत- 85.72 प्रतिशत
छात्र- 81.72 प्रतिशत
छात्रा- 89.56 प्रतिशत


एक नजर में इंटरमीडिएट का आंकड़ा
पंजीकृत- 50,929
परीक्षा में शामिल- 48,368
परीक्षा में उत्तीर्ण- 37,694
पास प्रतिशत- 77.93%
छात्र- 70.45%
छात्रा- 85.30%
विज्ञापन

धीरज पटेल (सफेद शर्ट में) परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला।
10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।

12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें