शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर पर किसी बात से नाराज राजेश कार लेकर छूंछा घाट गोमती पुल पर पहुंच गया और मां सोना देवी से नदी में कूदने की बात कहकर फोन काट दिया। इसकी खबर मिलते ही बड़ा भाई राकेश यादव छूंछा पुल पर पहुंच गया और सौ नंबर पर कॉल किया। इस दौरान बक्शा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने कार के नदी में जाने का निशान देख पुष्टि की। रात में गोताखोरों के न मिलने पर सुबह 6 बजे परिजन व पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर नदी में जाल डलवाया। 4 घंटे बाद करीब चार सौ मीटर दूर कार और शव मिला। वाहन का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाल लिया।