फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BEd JEE Exam Result 2021: बीएड प्रवेश परीक्षा में मिर्जापुर के दिवेश को मिली टॉप 10 में जगह

Fri, 27 Aug 2021 10:08 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

नरायनपुर के कुचही (अगरसंड) गांव निवासी दिवेश कुमार सिंह नौंवे स्थान पर हैं। दिवेश के पिता कृषक हैं। वह सेना में नायक पद पर तैनात थे। वर्ष 2006 में उन्होंने अवकाश प्राप्त किया। 
 
विज्ञापन
दिवेश कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें मिर्जापुर जिले के नरायनपुर ब्लॉक के कुचही (अगरसंड) गांव निवासी दिवेश कुमार सिंह ने टॉप-10 में जगह बनाई है। दिवेश सेना के अवकाशप्राप्त कार्मिक अमरनाथ सिंह के पुत्र हैं। वह नौवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन


दिवेश ने बीएचयू से 2019 में रसायन शास्त्र में आॅनर्स के साथ 69 प्रतिशत अंकों से बीएससी की है। कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दिवेश बीएड की प्रवेश परीक्षा में संयोगवश शामिल हुए। उन्होंने ऐसे ही आवेदन कर दिया था। एसएससी की तैयारी करने के साथ पिछले तीन सालों के बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों पर सरसरी निगाह डालते रहे थे। साथ ही कुछ समय उन्होंने पाठ्यक्रम के अनुसार गणित, विज्ञान और रीजनिंग की तैयारी की थी। 

छह अगस्त हो हुई परीक्षा में वह शामिल हुए। जब परिणाम आया तो उनकी सकारात्मक सोच और योग्यता ने वह कर दिखाया जिसकी उनको भी उम्मीद नहीं थी। वह टॉप टेन की सूची में नौंवे स्थान पर आए हैं। दिवेश के पिता कृषक हैं। वह सेना में नायक पद पर तैनात थे। वर्ष 2006 में उन्होंने अवकाश प्राप्त किया। उनके दो पुत्र हैं। दिवेश छोटे हैं। बड़ा पुत्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी काउंसिलिंग

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। जल्द ही विश्वविद्यालयों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। बनारस में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए काशी विद्यापीठ को नोडल केंद्र बनाया गया था। काशी विद्यापीठ में बीएड की सौ सीटें हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद देर शाम तक अभ्यर्थी परिणाम देखने में लगे रहे। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन छह अगस्त को बनारस के 60 से अधिक केंद्रों पर कराया गया था। इसमें 40 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें