फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: वाराणसी की इन दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी सुभासपा, शिवपुर सीट से हो सकते हैं राजभर vs राजभर

Mon, 31 Jan 2022 12:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। सुभासपा भी वाराणसी की अजगरा और शिवपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही है, फिलहाल अभी प्रत्याशियों के नाम नहीं सामने आए हैं।
विज्ञापन
सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का वाराणसी की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन के बाद अब तर सुभासपा को लेकर सीटों का रहस्य बना हुआ था। रविवार को सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने बताया कि कि गठबंधन के तहत उनकी पार्टी को दो सीटें मिली हैं। जिनमें अजगरा और शिवपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। दोनों सीटों पर छड़ी निशान पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी के नदेसर पीसीएफ प्लाजा में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इन सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। शिवपुर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष वहां से लड़ सकते हैं। तीन-चार दिनों के भीतर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।

इसके अलावा बाकी सीटों पर यूपी में जो गठबंधन के प्रत्याशी लड़ेंगे। उनका पूरा समर्थन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली गरीबों को मुफ्त दी जाएगी। छह माह के भीतर के जातिवाद जनगणना शुरू कराई जाएगी। सरकार बनने पर अनिवार्य शिक्षा लागू की जाएगी। महिला पुलिस थाना भी खोला जाएगा।
विज्ञापन

बीजेपी के एजेंट हैं मुनव्वर राना

सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुनव्वर राना शायर कम बीजेपी का एजेंट ज्यादा समझ में आते हैं। क्योंकि जब जब चुनाव आता है तो वह कुछ ना कुछ विवादित बयान देते हैं। हिंदू-मुसलमान कराने के लिए बीजेपी को फायदा पहुंचाते हैं। वे एक शायर हैं और उन्हें शायर बन कर ही रहना चाहिए। ना की नेतागिरी करनी चाहिए। वे बीजेपी की बी टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें