केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बलिया की दो विधानसभा के मतदाताओं को साधेंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी बैरिया विधानसभा की नब्ज टटोलेंगे। कई अन्य नेताओं के भी बलिया जाने का कार्यक्रम है। बलिया में छठे चरण के तहत तीन मार्च को मतदान है।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।
- फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले से बनी सात हेलीकॉप्टर पार्किंग के अलावा 12 पार्किंग और तैयार की गई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही वाराणसी में चार्टर प्लेन और हेलीकॉप्टर की आवाजाही शुरू हो गई थी। इनकी वजह से यात्रियों की उड़ान न रोकनी पड़े, इसके लिए पांच चार्टर और सात हेलीकाप्टर के लिए नॉन स्टैंडर्ड पार्किंग बनाई गई है।
नेताओं के हेलीकॉप्टर इन्हीं पार्किंग में खड़े हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर कुल 11 विमान पार्किंग एरिया में खड़े हो सकते हैं। इनमें नियमित विमानों के साथ कभी-कभी डायवर्ट होकर पहुंचे विमान खड़े किए जाते हैं। एक बड़े विमान की पार्किंग में एक से तीन चॉपर, छोटे विमान खड़े किए जा सकते हैं। इसकी व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी है।