व्यापारी संगठनों की लगातार मांग के बाद वाराणसी में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खुलेगा। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने धारा 144 में आंशिक बदलाव किया है और मार्केट, दुकान, माल, होटल, रेस्टोरेंट और जिम के बंद होने के समय में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके अलावा सब्जी, दूध और पान की होलसेल मंडियां थानाध्यक्ष की सहमति से सुबह 9 बजे से पहले भी खोली जा सकेंगी। इसके अलावा 15 सितंबर तक एंटीजन टेस्ट नहीं कराने वाले मार्केट, क्षेत्र, माल और कांप्लेक्स की समयावधि घटाने की चेतावनी दी गई है।
काशी विश्वविद्यालय, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और लक्सा की दवा की दुकानें 24 घंटे खुलेंगी। शाम छह बजे के बाद कोई दुकान और बाजार नहीं खुलेंगे। सुबह बाजार खुलने से पहले कार्यालय जाने वाले सभी व्यक्ति सड़क से गुजर जाएंगे। 24 घंटे खुलने वाले कार्यालय अपने अनुसार खुले रहेंगे। यह आदेश 15 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
बाजार का समय बढ़ने से अब व्यापारियों को राहत हो जाएगी। बिजली बिल, दुकान किराया और कर्मचारियों का वेतन दे पाना थोड़ा आसान हो सकेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
संजय शाह, साड़ी कारोबारी
यह व्यापारियों की लंबी मांग थी। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की पीड़ा समझी और दुकानों का समय सीमा बढ़ाकर व्यापार में जान भरने का काम किया है।
महेंद्र अग्रहरी, महामंत्री, वाराणसी व्यापार मंडल
बाजार का समय बढ़ने से दूर दराज के व्यापारियों और ग्राहकों को अब राहत मिल जाएगी। खरीदारी करने का अब पूरा समय मिलेगा।
अशोक कसेरा, महामंत्री, वाराणसी किराना व्यापार समिति
दुकानों की समय सीमा बढ़ने से व्यापारियों को आर्थिक व मानसिक राहत महसूस होगी। व्यापारियों की बड़ी समस्या का निदान हुआ है।
रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल