फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका

Sat, 19 Dec 2020 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक प्राइमरी स्कूल परिसर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। ठंड लगने से उसकी मौत हुई है।


जानकारी के अनुसार, अदलहाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण की चाहरदीवारी नहीं है। ग्रामीणों ने सुबह जब स्कूल परिसर में युवक का शव देखा तो हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक धानी रंग की शर्ट पहने हुए था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।

पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। उसकी ठंड लगने से मौत हुई है। वहीं पर ग्रामीणों का कहना है कि युवक को इसके पूर्व गांव व आसपास नहीं देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें