फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः बाजार में घुसी अनियंत्रित कार ने लोगों को रौंदा, मौके पर मचा हाहाकार, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Jul 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल का द्रश्य - फोटो : अमर उजाला
बनारस में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के कैन्ट क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई। जिससे चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं मौके पर खड़ी कुछ बाइक भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना स्थल पर हाहाकार मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अर्दली बाजार में शुक्रवार की शाम को रोज की तरह लोगों की चहल-पहल थी। डीरेका निवासी विमलेश त्रिपाठी स्विफ्ट कार से दोपहर में परिवार को लेकर अर्दली बाजार से भोजूबीर जा रहा था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उसकी कार ने पुलिस चौकी के पास एक राजगीर मिस्त्री पन्नालाल चौहान को धक्का मारा, आगे बढ़ने पर कार ने बुलेट पर खड़े राजेन्द्र मिश्रा को अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते कार एक ट्राली चालक को घसीटते हुए खम्भे से टकराकर रुक गई। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल ट्राली चालक मजरूर शेख को अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार में सवार विमलेश की मां पार्वती भी घायल हो गई। उनका भी इलाज अस्पताल में चल रहा। घटना की सूचना पर कैन्ट सीओ पुलिस सहित मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पर ले गए। चालक के परिजनों का कहना है कि उसे कभी कभी झटके महसूस होते है जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना में घायल लोगों को थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं होगा कि एक कार उनके लिए काल बनकर आ जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें