फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Road Accident: अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में एक अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार व सवार लोगों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरद कस्बा चौक पर शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक अनियंत्रित कार दुकान में टक्कर मार दी। साथ ही पांच लोगों को रौंदते हुए पलट गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई तो, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव निवासी अंकित राय की कार शनिवार की रात जौनपुर की तरफ से आ रही थी। बरदह चौक के पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के दुकानों में टक्कर मारते हुए चौक पर पहुंचकर पलट गई। इस दौरान अनियंत्रित कार की चपेट में आकर मनीष सरोज (26) और डब्बू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अरविंद, प्रियांशु और मनीष गौतम  घायल हो गए। 

मनीष गौतम की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार में भी चार से पांच लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार व सवार लोगों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें