फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः आंगन में चारपाई रखने के विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर की हत्या

Mon, 31 Dec 2018 11:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एसपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के बलिया में छोटी सी बात पर रिश्तों में खून बह गया। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में रविवार की सुबह एक युवक ने सगे चाचा को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को लेकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली भी मौके पर पहुंची और घटना के बाबत आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जाता है कि धतुरी टोला गांव निवासी आरपीएफ से सेवानिवृत्त योगेंद्र प्रसाद सिंह (60) अपने दरवाजे पर प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह झाड़ू लगा रहे थे। जिसका विरोध उनके भतीजा संजीव सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया।
विज्ञापन


इसके बाद आंगन में चारपाई लगाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच संजीव ने चाचा को चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो जमीन पर गिर पड़े और मौका पाकर संजीव फरार हो गया।

परिजनों ने लहूलुहान स्थिति में योगेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छानबीन शुरू

मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह सहित कई थाने के पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने  योगेंद्र के पुत्र राकेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने चाचा की हत्या कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें